Delhi Yamuna Flood
Delhi Yamuna Flood: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के पानी से ऐसे हालात हो गए हैं कि मानो ‘जल प्रलय’ आ गया हो. भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. इस बीच जो बड़ी खबर आई है वह यह है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास और ऑफिस तक यमुना बाढ़ का पानी पहुंच गया है. सीएम आवास और ऑफिस सिविल लाइन्स में हैं, जहां बाढ़ का पानी पहुंच गया है. यहां की सड़के पूरी तरह से डूब गई हैं. लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अभी यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है. यमुना के पानी ने खतरे के निशान को पार कर 45 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
यमुना नदी का पानी अब सारी हदों को पार कर राजधानी दिल्ली के रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर चुका है. सिविल लाइन्स, सचिवालय, आईटीओ, राजघाट, कश्मीरी गेट बस अड्डा, लाल किला, पुराना किला, यमुना बैंक, चंदगीराम अखाड़ा, सनलाइट कॉलोनी समेत दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है. यहां की सड़कों से लेकर लोगों के मकान भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं. सड़के डूब चुकी हैं.
वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है. यहां से लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं, ये लोग फ्लाइओवर के नीचे शरण लिए हुए हैं. उनके बीच खाने की सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- सीमा और सचिन गिरफ्तारी के डर से भाग गए थे हरियाणा, प्रेम से लेकर पकड़े जाने तक ऐसे हुए FIR में हुए बड़े खुलासे
दिल्ली बाढ़ की चपेट में है. राजधानी के कई क्षेत्रों में यमुना के बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. वहीं, दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में बाढ़ के पानी में डूबने से एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है. भारी बारिश से बाढ़ और फिर इसके पानी से दिल्ली में मचे हलचल के बीच ट्रैफिक चरमरा गया है. दिल्ली के कई प्रमुख सड़कों पर बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद उसे बंद कर दिया गया है. प्रगति मैदान अंडरपास में भी पानी के कारण उसे बंद कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…