सीएम अरविंद केजरीवाल (फोटो PTI)
Delhi Free Electricity Subsidy: दिल्ली वासियों को बढ़ती गर्मी के मौसम में आज बिजली का तेज झटका लगा है. देश की राजधानी दिल्ली में बिजली सब्सिडी को खत्म कर दिया गया है. केजरीवाल सरकार द्वारा दी जाने वाली 200 यूनिट फ्री बिजली (Free Electricity) वाली स्कीम को सरकार ने बंद करने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी दिल्ली की उर्जा मंत्री आतिशी ने दी है. उन्होंने बताया कि दिल्ली वासियों को मुफ्त में मिलने वाली 200 यूनिट बिजली सब्सिडी नहीं मिलेगी. वहीं इसे लेकर आतिशी ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर इस से संबंधित फाइल को रोके जाने का आरोप लगाया है. दिल्ली के 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी का लाभ मिल रहा था जो कि खत्म हो जाएगी.
दिल्ली की उर्जा मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि कि बिजली सब्सिडी बढ़ाने का दिल्ली मंत्रिमंडल का फैसला एलजी वी के सक्सेना के पास लंबित है और उन्होंने अभी तक इस अपनी मंजूरी नहीं दी है. वहीं इसे मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच तकरार की आशंका जताई जा रही है. बिजली सब्सिडी पर उर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि इसे लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना के साथ बैठक की मांग का उन्हें एलजी कार्यालय से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.
46 लाख लोगों को बिजली सब्सिडी
मंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार के पास सब्सिडी के लिए पैसा है और सब्सिडी के लिए बजट विधानसभा द्वारा बजट भी पारित किया गया है. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार हर महीने उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करती है. वहीं 201 से ज्यादा खपत करने वालों में जिनकी खपत 400 यूनिट तक है ऐसे परिवारों को 850 रुपये पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है.
इसे भी पढ़ें: UP Police: खेत में आग लगने के बाद मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मी, फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा जरूर किसान का बेटा होगा
सब्सिडी के लिए आवेदन
केजरीवाल सरकार ने सब्सिडी को लेकर पिछले ही साल यह ऐलान किया था कि बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा. आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 58 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं जिनमें से 48 लाख से अधिक ने इसके लिए आवेदन किया है. वहीं इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में आप सरकार ने बिजली सब्सिडी के लिए अपने बजट में 3250 करोड़ रुपये का आवंटन किया है.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…