देश

UP Police: खेत में आग लगने के बाद मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मी, फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा जरूर किसान का बेटा होगा

UP Police Viral Photo: सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के जवान की एक ऐसी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल, यह तस्वीर ऐसे समय की है जब एक खेत में आग लग गई थी. उस दौरान खेत में फसल भी काटकर रखी हुई थी. ऐसे में पुलिसकर्मी किसान की मदद करने के लिए आगे आए. उन्होंने फसल का गट्ठा अपने कंधे पर उठा लिया, और उसे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. फोटो के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लोग इस पुलिस कर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पुलिसवाले ने जीता सबका दिल

इस तस्वीर को उत्तर प्रदेश पुलिस फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है. शेयर करने के साथ ही इसके कैप्शन में लिखा गया है जनपद बलिया में किसान के फसल में आग लग गई, उस दौरान की सराहनीय तस्वीर. अपने कर्तव्यों का अच्छे तरह से निर्वहन करना ही हमारा संकल्प है. इस फोटो को अब तक जहां 4 हजार 200 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है, वहीं 420 से अधिक बार रीट्वीट भी किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: “इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट के मुकाबले सोशल मीडिया आगे, पत्रकारिता लोगों के भरोसे का प्रतीक”, इंदौर महोत्सव में बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

लोगों ने कहा किसान का बेटा

तस्वीर को देखने के बाद कोई भी पुलिसकर्मी की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि यह जरूर किसान का बेटा होगा तो वहीं एक यूजर का कहना है कि ऐसा कार्य कोई वतन का रखवाला ही कर सकता है. वहीं कोई कह रहा है कि ये लोग गांव से जुड़े हैं इसलिए एक गट्ठे की कीमत जानते हैं. इसके अलावा एक यूजर का कहना है कि अधिकतर पुलिस आर्मी मे किसानो के ही बच्चे है, ऐसा इन्होंने इसलिए किया होगा क्योंकि वो जानते है इस दर्द को कि एक किसान अपनी फसल की लिए कितनी मेहनत करता है और वही न मिले तो उसपे क्या बीतती है.

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि अग्निशमन विभाग के पुलिस अधिकारी जी को हृदय से सलाम एवं नमन जो एक किसान की फसल को कंधे पर उठाकर बचा रहे हैं हम विश्वास के साथ बोल सकते हैं कि यह एक किसान का बेटा है जिसने किसान पिता को मेहनत मजदूरी करते हुए देखा है और आज एक किसान की मदद कर रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago