देश

Delhi: CBI की पूछताछ से पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लिया मां का आशीर्वाद, राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को किया नमन

Delhi Excise Policy: दिल्ली में शराब नीति मामले को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है. वहीं आज (रविवार) उनसे CBI पूछताछ करेगी. इस दौरान ‘आप’ के प्रदर्शन की आशंका के चलते सीबीआई हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीआई के सामने पेश होने के पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया है. इसके बाद वह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी के सामने नमन किया.

अपने घर से निकलते समय सिसोदिया ने मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन दिखाया. इस दौरान AAP कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन करते रहे. लेकिन इससे पहले वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को नमन करेंगे.

वहीं मनीष सिसोदिया ने CBI के सामने पेश होने से पहले ट्वीट कर कहा कि- “आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे.”

‘लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ’

मनीष सिसोदिया से पूछताछ को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, “भगवान आपके साथ है मनीष. लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं. जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है. प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें. दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे.” वहीं उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- जिस देश में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले और उन बच्चों का भविष्य बनाने वाले जेल में हों और अरबों का घोटाला करने वाले प्रधान मंत्री के जिगरी दोस्त हों, वो देश कैसे तरक़्क़ी कर सकता है.

यह भी पढ़ें-     UP News: आज UP के युवाओं को बड़ा तोहफा देगी सरकार, 9055 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे CM योगी, PM मोदी देंगे संदेश

सीबीआई मुख्यालय के आसपास 144 लागू

सिसोदिया से CBI की पूछताछ को लेकर आप के कार्यकर्ताओं राजधानी की सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसको लेकर सीबीआई मुख्यालय के आसपास 144 धारा लागू कर दी गई है, जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने बैनर लगाकर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

11 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago