देश

‘उनकी सरकार में अयोध्या रक्तरंजित हुई थी…’ अखिलेश के रामलला दर्शन करने न जाने पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना

Ayodhya Ram Mandir: रविवार की सुबह ही अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए योगी कैबिनेट के मंत्री और अन्य दलों के विधायक 10 लग्जरी बसों में सवार होकर अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे. इस दौरान एनडीए विधायकों के साथ ही राजा भैया, आरएलडी के विधायक, आराधना मिश्रा, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह बसों से रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं. तो वहीं दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं. हालांकि योगी कैबिनेट के साथ नेता प्रतिपक्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव नहीं जा रहे हैं. इस पर डिप्टी सीएम सहित कई विधायकों ने उन पर निशाना साधा है.

अखिलेश के अयोध्या न जाने के सवाल पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं. उन लोगों ने भारत की संस्कृति और प्रभु राम लला के प्रति हमेशा द्वेष भावना के तहत काम किया है. इन्हीं लोगों की सरकार में अयोध्या रक्तरंजित हुई थी, तो वे कैसे जा पाएंगे. हम सब भारत की जो सांस्कृतिक विरासत को और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.” तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भगवान श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है… हम अपने दोनों सदनों के सम्मानित सदस्यों के साथ प्रस्थान कर रहे हैं.” तो इसी के साथ ही अयोध्या भ्रमण पर सपा नेताओं के साथ ना आने को लेकर उन्होंने कहा, “सपा सफा हो जाएगी.

 

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए 10 लग्जरी बसों से योगी कैबिनेट रवाना, लगे जय श्रीराम के जयकारे

हम करते हैं सभी धर्मों का सम्मान

वहीं अयोध्या रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए BSP विधायक उमाशंकर सिंह ने भी सपा पर निशाना साधा और कहा, “सपा के नेता राजनीति कर रहे हैं लेकिन हम इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करेंगे. हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. किसी को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.”

ये उनका विषय है

तो वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) प्रमुख ओपी राजभर ने सपा के अयोध्या न जाने पर कहा, “ये उनका (समाजवादी पार्टी) विषय है. संविधान में सब लोगों को अपने हिसाब से अपने-अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता दी गई है. वजह ये है कि वे (सपा नेता) भाजपा के साथ सटकर कैसे जाएंगे, हटकर रहेंगे.”

पूरा देश देख रहा है मुख्यमंत्री का प्रयास

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के अयोध्या दौरे पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बयान भी सामने आया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बयान देते हुए कहा है, “अयोध्या को लेकर मुख्यमंत्री का जो प्रयास है वो पूरा देश देख रहा है अब कैबिनेट मंत्री और नेता भी देखेंगे. मुख्यमंत्री यहां बराबर आते हैं. उनके द्वारा (CM योगी आदित्यनाथ) क्या कार्य सम्पन्न हुए हैं, ये सब भी कैबिनेट मंत्री देखेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

25 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago