लग्जरी कार मामले में ईडी ने कांग्रेस सांसद से की पूछताछ
MP Dheeraj Sahu BMW Car Case: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले ईडी की टीम ने उनके दिल्ली स्थित आवास से बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी जिसमें से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. जांच में सामने आया कि जब्त कार धीरज साहू के नाम पर रजिस्टर्ड थी. ऐसे में ईडी ने शनिवार को राज्यसभा सांसद धीरज साहू से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की.
जानकारी के अनुसार आज एजेंसी ने धीरज साहू को फिर से जांच के लिए बुलाया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की माने तो ईडी हेमंत सोरेन के साथ उनके संबंधों और कार के संबंध में साहू का बयान दर्ज करना चाहती है. ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद साहू ने कहा कि यह पूछताछ पूर्व सीएम के घर से जब्त किए गए वाहन के संबंध में थी.
मामले में धीरज साहू ने कहा कि ज्यादा कुछ नहीं है… गाड़ी पूर्व सीएम की नहीं किसी और की है…जो कुछ भी हो एजेंसी मामले में जांच कर रही है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कार उनकी है तो उन्होंने कहा कि यह गलत है यह झूठ है. बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रांची स्थित घर से आयकर विभाग ने 351 करोड़ से अधिक का कैश जब्त किया था. आयकर विभाग ने इसके अलावा बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की थी.
बता दें धीरज साहू के अलावा साहिबगंज के डिप्टी रामनिवास यादव, सीएम सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत राज्य में अवैध खनन से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए थे. ईडी ने इस मामले में प्रसाद से घंटों तक पूछताछ की थी. इसके अलावा राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप से भी इस मामले में पूछताछ हुई थी.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…