दुनिया

ईरान ने इजरायल पर क‍िया हमला, 100 से अध‍िक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

लेबनान पर इजरायल की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों के बीच ईरान ने पलटवार किया है. ईरान ने मंगलवार (1 अक्टबूर) को इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया. ईरानी सेना ने मंगलवार रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी. हमले में मुख्‍य रूप से “सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों” को निशाना बनाया गया है.

 

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक बयान का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि ईरान से इजरायल की ओर बड़ी संख्‍या में मिसाइलें दागी गई हैं. आईआरजीसी ने धमकी दी है कि अगर इजरायल जवाब देता है, तो वह दूसरा हमला करेगा.

तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि आईआरजीसी ने मिसाइल हमले को “इजरायली सेना द्वारा हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनीयेह और आईआरजीसी कमांडर मेजर जनरल सैय्यद अब्बास निलफोरुशन की हत्या का बदला” बताया.

इसने कहा कि इसकी वायु सेना ने महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायली मीडिया ने बताया कि ईरान ने मंगलवार रात इजरायल पर करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. इज़राइल रक्षा बलों (IDF) के अनुसार, इज़रायली वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान द्वारा दागी गई 180 बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक “बड़ी संख्या” को लक्ष्‍य से पहले ही रोक दिया.

द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल ने आईडीएफ के हवाले बताया क‍ि अमेरिका ने इज़रायल का साथ देने का ऐलान क‍िया है. इज़रायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हैगरी ने संवाददाताओं से कहा कि इज़रायली वायु सेना अपने दुश्‍मनों पर हमले जारी रखेगी. उन्‍होंने कहा क‍ि इज़रायली और अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों ने प्रभावी ढंग से काम किया और ईरान की ओर से दागी गई म‍िसाइलों में से एक बड़ी संख्‍या को रास्‍ते में ही नष्‍ट कर द‍िया.

डैनियल हैगरी के हवाले से द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल कहा, “ईरान ने आज रात एक गंभीर कार्रवाई की और मध्य पूर्व को एक गहरे संकट की ओर धकेल रहा है. हम अपनी पसंद के स्थान और समय पर इसका समुचि‍त जवाब देंगे.


ये भी पढ़ें- Lucknow: कोर्ट के आदेश के बावजूद Airport के Development में रुकावट डाल रहे अवैध कब्जेदार


-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago