देश

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी से संबंधित मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. बलात्कार का दोषी राम रहीम बेअदबी के तीन मामलों में भी जेल में बंद है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया है.

2015 की है घटना

दरअसल 2015 में पंजाब के फरीदकोट जिले में हुई बेअदबी की घटना का मामला राम रहीम से जुड़ा है.साल 2015 में फरीदकोट में ग्रंथ साहिब की एक प्रतिलिपि चोरी होने, बेअदबी संबंधित पोस्टर और पवित्र ग्रंथ के फटे मिलने की घटनाएं सामने आई थी. जिसके बाद मामले की जांच की गई. धार्मिक ग्रंथ के बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार बताया था.

इन तीनों मामलों की जांच चल ही रही थी मगर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया था. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी.आर गवई और जस्टिस के. वी विश्वनाथन ने हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया है. यानी अब बेअदबी के मामले में राम रहीम के खिलाफ निचली अदालत में केस चलेगा. कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब देने को भी कहा है. पंजाब सरकार ने इस मामले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी. कोर्ट ने पंजाब सरकार की याचिका पर यह आदेश दिया है.

SIT ने की जांच

राम रहीम के खिलाफ बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लगा था. इस मामले में एसआईटी (SIT) ने सात लोगो को गिरफ्तार किया गया था और बाद में बेअदबी की साजिश के आरोप में गुरमीत राम रहीम, हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को नामजद किया गया था. कुछ गवाहों और जांच रिपोर्ट ने इस बात की ओर इशारा किया था कि बेअदबी की साजिश रचने में डेरा अनुयायियों की संलिप्तता है, जिससे राम रहीम की संलिप्तता के बारे में संदेह और बढ़ गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

53 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

1 hour ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago