Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है, जिसके बाद वह 17वीं बार जेल से बाहर आएंगे.

सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ पवित्र ग्रंथ की बेअदबी से संबंधित मामलों में फिलहाल राहत नहीं दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को रणजीत सिंह हत्या मामले में बरी किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई जस्टिस बेला त्रिवेदी की बेंच को ट्रांसफर कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब देने को कहा है. बलात्कार का दोषी राम रहीम बेअदबी के तीन मामलों में भी जेल में बंद है.

10 जुलाई 2002 को रंजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि यह हत्या एक गुमनाम पत्र प्रसारित करने में उनकी संदिग्ध भूमिका से जुड़ी है, जिसमें बताया गया था कि कैसे राम रहीम हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में महिलाओं का यौन शोषण कर रहा था.