Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली NCR में हवा की गुणवत्ता में गिरावट की गई दर्ज, जहरीली हुई हवा

दिल्ली (NCR) में जहरीली हुई हवा

दिल्ली-एनसीआर (NCR) में प्रदूषण के चलते हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है.  वहीं NCR के  कई इलाकों में आज भी धुंध छाई हुई है. वायु प्रदूषण के कारण राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है.

शनिवार सुबह  राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में 529 दर्ज किया गया है.  तो गुरुग्राम में 478 और धीरपुर के आसपास के इलाकों में कुल 534 हैं.  दिल्ली का कुल एक्यूआई इस समय 431 रिकॉर्ड हुआ है. दिल्ली एनसीआर की हवा लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति  में पहुंच गया है. शुक्रवार को भी दिल्ली की काफी  स्थिति खराब थी.  दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को काबू करने के तमाम जतन फेल हो गए हैं.

सांस लेने में हो रही घुटन

हालात बेकाबू हो चले हैं. ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां बेमानी साबित हुई हैं लिहाजा दिल्ली में इसका चौथा चरण लागू कर दिया गया है. घुटन भरे माहौल के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली में सांसों का संकट गहराता जा रहा है.

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी से दिल्ली-एनसीआर का दम घुटने लगा है. हालात की गंभीरता देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण को लागू कर दिया गया है. इसके तहत दिल्ली और आसपास के जिलों में बीएस-6 को छोड़कर अन्य डीजल वाहनों पर रोक लगाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital