देश

भूपेश बघेल के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार, छत्तीसगढ़ में धर्म और सियासत का नया संग्राम

Chhattisgarh Dhirendra Shastri Retorts: मनोज सिंह/रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर धर्म और आस्था को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है, जिसने सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों को आमने-सामने ला दिया है. इस बयान पर अब प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है.

भुपेश के बयान ने छेड़ा नया विवाद

दरअसल, दुर्ग (Durg, Chhattisgarh) में आयोजित संविधान पर्व कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने बीजेपी, आरएसएस और कथावाचकों को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं रहे, लेकिन हिंदू खतरे में है जैसे नारों के सहारे बीजेपी और आरएसएस ने चुनावी फायदा उठाया. उनका कहना था कि डर का माहौल बनाकर तीन बार सत्ता हासिल की गई.

इतना ही नहीं, भूपेश बघेल ने कथावाचकों पर भी तंज कसते हुए कहा था कि आज के दौर में भगवान की कथा कम और तरह-तरह के टोटकों का प्रचार ज्यादा हो रहा है. उन्होंने चिंता जताई कि समाज शिक्षित होने के बावजूद अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा है.

धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार

भूपेश बघेल के बयान पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर हनुमान भक्ति का प्रचार करना और हिंदुओं को जोड़ने की बात करना अंधविश्वास माना जाता है, तो ऐसा सोचने वालों को देश छोड़ देना चाहिए. उनके इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया और बहस सियासत से निकलकर आस्था तक पहुंच गई.

वहीं, बीजेपी के सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो लोगों की आस्था पर भरोसा है और न ही देश की परंपराओं पर. संतोष पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर जैसे मुद्दों पर कांग्रेस का रुख हमेशा दोहरा रहा है.

कांग्रेस की तरफ से जवाब

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पंडित शास्त्री और बीजेपी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था को राजनीतिक हथियार बनाना गलत है और ऐसे बयानों से समाज में सिर्फ तनाव बढ़ता है.

ये भी पढें: तोपों के सामने चाय की केतली! पाकिस्तान कांपा पर श्रवण नहीं; पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर के ‘नन्हे सरदार’ की कहानी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

19 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

22 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

33 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

36 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

43 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

47 minutes ago