Bharat Express DD Free Dish

समुद्र किनारे ‘सुपर पावर’ मीटिंग! पीएम मोदी-मैक्रों की बैठक पर दुनिया की नजर; क्या-क्या हो सकता है?

मुंबई का लोक भवन आज इतिहास गवाह बनने जा रहा है. पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई में मिल रहे हैं. एजेंडा सिर्फ दोस्ती नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और भविष्य की तकनीक (AI) है. जानिए बैठक में क्या खास होने वाला है?

PM Modi Emmanuel Macron Meeting In Mumbai

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आज (मंगलवार) ग्लोबल डिप्लोमेसी का केंद्र बन गई है. पीएम मोदी ( PM Narendra Modi) अपने ‘दोस्त’ और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) का स्वागत करने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी के विशेष निमंत्रण पर भारत आए मैक्रों का यह दौरा सामरिक और तकनीकी दोनों ही लिहाज से ऐतिहासिक होने वाला है. यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा है.

114 राफेल और 3.25 लाख करोड़

इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, क्योंकि भारत ने हाल ही में फ्रांस के साथ 114 राफेल फाइटर जेट्स (Rafale Fighter Jets) की खरीद को मंजूरी दी है. डील की कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज मुंबई में मैक्रों की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक रक्षा सौदे पर अंतिम हस्ताक्षर हो सकते हैं. यह डील भारतीय वायुसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा देगी.

लोक भवन से लेकर इनोवेशन फोरम तक

दोपहर 3:15 बजे दोनों दिग्गज नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन (Bilateral Summit) करेंगे. यहां भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा होगी और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. शाम 5:15 बजे पीएम मोदी और मैक्रों ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ का उद्घाटन करेंगे. वे दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स, स्टार्टअप्स और वैज्ञानिकों को भी संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल डोनाल्ड ट्रंप नो तोड़ी चुप्पी, खुद को बताया पाक-साफ; क्या है नोबेल प्राइज कनेक्शन?

AI और इनोवेशन पर नजर

राष्ट्रपति मैक्रों भारत में हो रहे ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में भी हिस्सा लेंगे. ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ के जरिए दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी और क्लीन एनर्जी में सहयोग बढ़ाने के लिए एक साझा मंच तैयार कर रहे हैं. ऐसे में यह दौरा काफी महत्व का हो जाता है. खैर, बैठक के बाद ही साफ हो पाएगा कि इसमें किन-किन मुद्दों पर समझौता फाइनल होता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read