कांग्रेस नेता दिग्विवजय सिंह
लोकसभा चुनाव अभी संपन्न भी नहीं हुआ है कि इससे जुड़े मामले अदालत पहुंचने लगे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से नाराज नजर आ रहे हैं. स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ स्ट्रॉन्गरूम में सिंबल लोडिंग यूनिट यानी SLU के गायब होने के लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस पर सुप्रीम कोर्ट 17 मई को सुनवाई कर सकता है. दिग्विजय का आरोप है कि राजगढ़ प्रशासन ने SLU वापस चुनाव आयोग को सौंपे है. गुना में SLU स्ट्रॉन्गरूम में सुरक्षित रखी हुई है, लेकिन राजगढ़ में नहीं है, जबकि एक मई को चुनाव आयोग ने सर्कुलर जारी कर सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि SLU को चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर 45 दिनों तक स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाए.
दिग्विजय सिंह का आरोप है कि जब सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि इन यूनिट्स को लोकसभा के स्ट्रॉन्ग रूम में ही अगले 45 दिनों तक संरक्षित रखना है, तब राजगढ़ के ही इन यूनिट्स को चुनाव आयोग ने कही और क्यों भेजा है. दिग्विजय जब स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा करने गए थे तब SLU के गायब होने की जानकारी मिली. कांग्रेस ने दावा किया है कि यह SLU को चुनाव आयोग के अधिकारी नहीं बल्कि कोई और लेकर गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा का चुनाव 2024 के चार चरणों के मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…