Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिग्विजय सिंह को MP की इस लोकसभा सीट पर चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका, पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ स्ट्रॉन्ग रूम में सिंबल लोडिंग यूनिट यानी SLU के गायब होने के लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

Digvijay

कांग्रेस नेता दिग्विवजय सिंह

लोकसभा चुनाव अभी संपन्न भी नहीं हुआ है कि इससे जुड़े मामले अदालत पहुंचने लगे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से नाराज नजर आ रहे हैं. स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ स्ट्रॉन्गरूम में सिंबल लोडिंग यूनिट यानी SLU के गायब होने के लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस पर सुप्रीम कोर्ट 17 मई को सुनवाई कर सकता है. दिग्विजय का आरोप है कि राजगढ़ प्रशासन ने SLU वापस चुनाव आयोग को सौंपे है. गुना में SLU स्ट्रॉन्गरूम में सुरक्षित रखी हुई है, लेकिन राजगढ़ में नहीं है, जबकि एक मई को चुनाव आयोग ने सर्कुलर जारी कर सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि SLU को चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर 45 दिनों तक स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाए.

SLU गायब होने का आरोप

दिग्विजय सिंह का आरोप है कि जब सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि इन यूनिट्स को लोकसभा के स्ट्रॉन्ग रूम में ही अगले 45 दिनों तक संरक्षित रखना है, तब राजगढ़ के ही इन यूनिट्स को चुनाव आयोग ने कही और क्यों भेजा है. दिग्विजय जब स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा करने गए थे तब SLU के गायब होने की जानकारी मिली. कांग्रेस ने दावा किया है कि यह SLU को चुनाव आयोग के अधिकारी नहीं बल्कि कोई और लेकर गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा का चुनाव 2024 के चार चरणों के मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital