चुनाव

‘…एक भी गरीब छूटेगा नहीं’, PM मोदी बोले- किसान सम्मान निधि से ढाई करोड़ किसानों को ₹70 हजार करोड़ मिल चुके

PM Modi Speech In Bhadohi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के किसानों से बड़ा वादा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘अगले 5 वर्षों में किसानों के लिए हमारी योजनाएं कारगर साबित होंगी, एक भी गरीब उनका लाभ लेने से छूटेगा नहीं.’

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे. यहां उन्होंने गुरुवार (16 मई) को कहा, “उत्तर प्रदेश में 2.5 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि के 70 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं.” उन्होंने कहा कि मोदी के काम क्या हैं ये आप सब जानते हैं..इसलिए मैं काम गिनाने नहीं आया हूं. बल्कि अगले 5 वर्षों में और क्या-क्या होगा…मैं आपको उसकी गारंटी देने आया हूं.

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि वे किसानों के हित में कई योजना लाएंगे, अगले 5 वर्षों में उन योजनाओं से एक भी गरीब छूटेगा नहीं.

जब देश आजाद हुआ तो हम दुनिया में 6वें नंबर पर थे

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतापगढ़ में भी जनसभा को संबोधित किया था. वहां PM मोदी बोले— “भाइयों बहनों… INDI Alliance के लोग देश को बदहाल बनाकर सत्ता से गए थे. 2014 से पहले देश को उन्होंने तबाह कर दिया था, बर्बाद कर दिया था, हर क्षेत्र में लूट मची हुई थी. देश निराश की गर्द में डूबा हुआ था. 2014 में आपने जब हमें सेवा करने का मौका दिया तो पहले तो हमारी पूरी ताकत इन गड्ढों को भरने में लग गई, बर्बादी से देश को बाहर निकालने में लग गई. ये कैसे लोग थे…? देश जब आजाद हुआ था तब दुनिया में हम 6 नंबर की अर्थव्यवस्था थे. इन लोगों ने देश को ऐसे चलाया, ऐसे चलाया कि हम 6 से 11 पर पहुंच गए… आज हम देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में नंबर 5 पर ले आए हैं.”

यह भी पढ़िए— ‘बेटी आप हाथ नीचे करो..रोना मत..’, बंगाल में पेंटिंग बनाकर लाई बालिकाओं के छलके आंसू, PM मोदी ने ऐसे दी सांत्वना- VIDEO

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

5 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

33 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

44 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

1 hour ago