लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले उपद्रवियों की तस्वीर
High Commission of India Attack: NIA ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों का पोस्टर जारी कर दिया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लोगों से तस्वीरों में दिख रहे उपद्रवियों की जानकारी मांगी है. एनआईए ने कहा कि मुखबिर का नाम गुप्त रखा जाएगा. बता दें कि इससे पहले जांच एजेंसी ने इन उपद्रवियों का सीसीटीवी वीडियो सार्वजनिक किया था, साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया था. दरअसल, 19 मार्च को लंदन में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बालकनी पर चढ़कर भारतीय ध्वज को नीचे करने की कोशिश की. इसके जवाब में भारतीय लोगों ने उच्चायोग पर और भी बड़ा तिरंगा लगा दिया.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई कर रही है. इसी क्रम में सीसीटीवी वीडियो से लेकर तस्वीरें तक जारी किया जा रहा है. बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में खालिस्तानी प्रदर्शनकारी को बालकनी में भारतीय झंडे को नीचे करने की कोशिश करते देखा जा सकता है. इस घटना को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई थी और दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारियों को तलब किया था.
यह भी पढ़ें: Karnataka News: एक और मानहानि मामले में फंसे राहुल गांधी, भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस के इन नेताओं को नोटिस
बता दें कि मार्च में पंजाब में खालिस्तानी हमदर्द अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच खालिस्तानियों ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया था. खालिस्तानी हमलावरों ने इस दौरान तिरंगे को भवन से नीचे उतारने की कोशिश की. लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुई इस घटना को लेकर ब्रिटेन में भारतीय नागरिकों में गुस्सा भी देखने को मिला था. भारी संख्या में लोग भारतीय उच्चायोग के बाहर एकत्रित हुए थे और तिरंगा लहराकर खालिस्तानियों को करारा जवाब दिया था. इन भारतीयों में सिख लोग भी शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…