देश

बिहार के बांका में दिव्यांग दंपति की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को दोनों शवों को बरामद किया है. पुलिस ने प्रथम दृष्टया जमीन को लेकर हत्या की आशंका जताई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद बुधवार को खपरा गांव के एक झोपड़ीनुमा घर से बुजुर्ग दंपति का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान अनिरुद्ध यादव (70 ) एवं उनकी पत्नी चौरसिया देवी (65) के रूप में की गई है. दोनों पति-पत्नी दिव्यांग थे.

बताया जाता है कि दंपति गांव से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर अपने जमीन पर एक झोपड़ीनुमा घर बनाकर वर्षों से रह रहे थे और खेती का काम करते थे. दंपति को कोई भी संतान नहीं है, इस कारण सिर्फ दो ही लोग घर में रहते थे. बताया जा रहा है कि इनकी करीब एक बीघा जमीन है, जिस पर दंपति खेती करते थे. ग्रामीणों को बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

जमीन को लेकर हत्या की आशंका

शंभुगंज थाना के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की अपराधियों ने पहले पिटाई की और फिर धारदार हथियार से वारकर दोनों की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक सही पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि जमीन को लेकर दंपति की हत्या की गई होगी.

यह भी पढ़ें- जेलों में सुधार को लेकर SC का बड़ा फैसला, कहा- कानूनी सहायता के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

3 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

4 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

4 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

5 hours ago