देश

WFI Controversy: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में आईं दिव्या काकरान, बोलीं- जब मैं 14 साल की थी तब से कैंप जाती हूं, मैंने नहीं देखा कि…

WFI Controversy: भारतीय रेसलिंग में मचे घमासान में अब अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान भी मैदान में उतर आईं हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर लग रहे आरोपों को उन्होंने गलत बताया है. दिव्या काकरान ने बृजभूषण शरण सिंह का सपोर्ट करते हुए कहा कि “बृजभूषण शरण सिंह सर पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं. जो धरना देने वाले हैं उनको कोई जवाब नहीं मिला तो वे और आरोप ढूंढ कर ला रहे हैं.”

दिव्या काकरान ने कहा कि “मैं 2013 से जब मैं 14 साल की थी तब से कैंप में जाती हूं और आज 2023 में खुद कैंप में नाम डलवाती हूं. मैं 10 साल से कैंप में हूं और मैंने आज तक नहीं देखा कि किसी लड़की को कुछ कहा गया है. बल्कि वे ये ध्यान रखते हैं कि किसी के साथ भेदभाव न हो.”

पहलवान दिव्या काकरान ने किया बृजभूषण का समर्थन

पहलवान दिव्या काकरान ने आगे कहा कि ”मुझे एक बात समझ में नहीं आ रही है कि जो लोग धरने पर बैठे हैं, वही लोग कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में कह रहे थे कि जब से बृज भूषण जी आए हैं तब से हमारी कुश्ती बदली है.”

विनेश फोगाट ने लगाए बृजभूषण पर गंभीर आरोप

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं खुदकुशी करने वाली थी.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: यौन शोषण और बैन करने की धमकी!…ओलंपिक में देश के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ियों को क्यों उतरना पड़ा सड़क पर?

वहीं, इन आरोपों का जवाब देते हुए यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि अगर आरोप सहीं साबित हुए तो मैं फांसी लगा लूंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

29 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

31 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago