देश

DCW चीफ स्वाति मालीवाल से AIIMS के पास बदसलूकी, कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. दिल्ली एम्स (Delhi Aiims) के सामने स्वाति मालीवाल को एक कार (Car) सवार ने करीब 15 मीटर तक घसीटा. इसके साथ ही कार सवार ने उनको को गलत इशारे भी किए. जब उन्होंने कार चालाक को रोकने की कोशिश की तो उनका हाथ कार की खिड़की में फंस गया. जिसके बाद वो स्वाति मालीवाल को घसीटता हुआ ले गया. इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं डीसीपी (DCP) चंदन सिंह ने बताया कि हौज़ खास थाने से एक कॉल आया था. एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा. पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और उसने शराब का सेवन किया था. मामले को लेकर FIR भी दर्ज हो चुकी है. इसी दौरान पुलिस ने बताया कि जिस महिला के साथ बदसलूकी हुई है, वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हैं.

‘दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं’

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई, यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.

एम्स गेट नंबर 2 के सामने हुई घटना

पुलिस के मुताबिक,”पेट्रोलिंग वाहन को देर रात 3.05 बजे एम्स गेट नंबर 2 के सामने फुटपाथ पर एक महिला दिखी. पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उससे कार से घसीटा गया है. महिला ने बताया कि नशे में एक बलेनो कार चालक उनके पास रुका, उसने बुरी नीयत से महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला के मना करने पर वह चला गया और सर्विस लेन से यू टर्न लेकर वापस आ गया. चालक ने एक बार फिर महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला ने उसे फटकार लगाई. वह ड्राइवर साइड की खिड़की के पास पहुंची तो कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा चढ़ा लिया. महिला का हाथ कार में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago