Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर फूटे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लोगों ने लगाया पलीता

दिवाली के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद भी लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े.

दिल्ली-एनसीआर में जमकर फूटे पटाखे

दिल्ली-एनसीआर में जमकर फूटे पटाखे

दिवाली के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद भी लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. जिसका असर आज (13 नवंबर) को सुबह से ही दिखाई दे रहा है. हालांकि लोगों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल काफी कम पटाखे जलाए गए हैं. दिल्ली के कई इलाकों में AQI बहुत ही खराब दर्ज किया गया है.

जमकर हुई आतिशबाजी

दिल्ली के शाहपुर जट और हौज खास में लोगों ने पटाखे फोड़े. इस दौरान लोग पार्क में इक्ट्ठा हुए और आतिशबाजी की. आतिशबाजी किए जाने की कुछ जगह पर पुलिस से भी लोगों ने शिकायत की, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

यह भी पढ़ें- IND vs NED: दिवाली पर श्रेयस-केएल राहुल का धूम-धड़ाका, दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा शतक, भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ कूट डाले 410 रन

बता दें कि पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश दे रखा था कि जिन-जिन राज्यों में वायु प्रदूषण की समस्या है, वहां पर आतिशबाजी पर प्रदेश सरकार रोक लगाए. इसके साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन कराए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां दिल्ली-एनसीआर में उड़ती हुई दिखाई दीं. दिवाली के मौके पर पुलिस और अन्य विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करवाने में पूरी तरह से नाकाम रहे.

इन इलाकों में कम हुई आतिशबाजी

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के तमाम इलाकों में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. वहीं ग्रेटर कैलाश और चितरंजन पार्क इलाके में बहुत कम आतिशबाजी हुई. शाम होने से पहले लोगों को लग रहा था कि दिवाली पर पूजा के बाद घरों से निकलकर पटाखे जलाएंगे, लेकिन कुछ लोगों ने ही पटाखे जलाए.

फोड़े गए कम पटाखे

दूसरी तरफ लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क, ईस्ट ऑफ कैलाश में काफी कम पटाखे फोड़े गए. कुछ जगहों पर काफी तेज आवाज वाले पटाखे जलाए गए. यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि इस बार काफी कम पटाखे जलाए गए हैं. पिछले साल जमकर आतिशबाजी हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital