देश

लंदन से पढ़ी हैं दीया कुमारी, राजसमंद से हैं सांसद, राजस्थान विधानसभा चुनाव में BJP ने लगाया है दांव

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में भाजपा नेता दीया कुमारी ने आज प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में पूजा की है. इसी के साथ वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार दीया कुमारी नाम सुर्खियां बटोर रहा है. दीया कुमारी जयपुर के राज घराने से ताल्लुक रखती हैं. वह राजसमंद से सांसद है और भाजपा ने उन्हें जयपुर शहर की विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि राजनीति के जानकारों द्वारा इसके पीछे भाजपा की कोई खास योजना बताई जा रही है.

सवाई मानसिंह के खानदान से हैं दीया कुमारी

दीया कुमारी जयपुर के महाराजा रहे सवाई मानसिंह के खानदान से हैं. वे सवाई मानसिंह और उनकी पहली पत्नी मरुधर कंवर के बेटे भवानी सिंह और पद्मिनी देवी की इकलौती संतान हैं.राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जहां एक राजपरिवार से संबंध रखती हैं वहीं, दीया कुमारी का भी राजपरिवार से जुड़ा होना उन्हें चर्चा में लाता है. बीजेपी में उन्हें वसुंधरा राजे के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है.

वसुंधरा राजे ने उतारा था चुनावी समर में

वसुंधरा राजे ने ही दीया कुमारी को साल 2013 के विधानसभा चुनाव में उतारा था. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी. उन्हें राज्य के सवाई माधोपुर से बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया था. माना जा रहा है कि भाजपा ने राजस्थान में उनपर भरोसा जताते हुए और किसी खास रणनीति के तहत मैदान में उतारा है. बीजेपी में विगत वर्षों में उनका तेजी से उभार हुआ है. शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को लेकर भी दीया कुमारी के प्रयासों की सराहना हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में नतीजों से पहले हलचल तेज, वसुंधरा कैंप में हुई कई मीटिंग, बीजेपी नेताओं ने साधा बेनीवाल से संपर्क

विदेश से पढ़ाई, कोर्ट मैरिज

दीया कुमारी की उच्च शिक्षा लंदन से हुई है. वहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल और नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है. दीया कुमारी की शादी सिवाड़ के कोठड़ा ठिकाने के नरेंद्र सिंह राजावत से हुई है. दोनों ने अगस्त 1994 में गोपनीय ढंग से कोर्ट मैरिज की थी. लगभग दो साल बाद उनकी शादी के बारे में प रिवार वालों को जानकारी हुई थी. बताया जाता है कि दोनों का गोत्र एक ही होने के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा. लेकिन साल 2019 में दोनों अलग हो गए. दो बेटे और एक बेटी है. बेटों का नाम पद्मनाथ सिंह व लक्ष्यराज सिंह जबकि बेटी का नाम गौरवी है.

Rohit Rai

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

26 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

59 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago