देश

Assembly Election Result 2023: “मुझे लगता है रुझान बदलेंगे…”, काउंटिंग के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दी प्रतिक्रिया

Assembly Election Result 2023: रविवार को चार राज्यों में हुए विधान चुनाव को लेकर वोटों की काउंटिंग जारी है और नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है. तो वहीं भाजपा खेमे में जश्न भी मनाया जा रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, अभी तक मध्य प्रदेश में बीजेपी 157 और कांग्रेस 71 सीटों पर है तो वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी 50 और कांग्रेस 38 सीट पर है. इसी के साथ ही तेलंगाना में कांग्रेस 66, बीआरएस 37 ,बीजेपी 8, AIMIM-3 और CPI-1 सीट पर है तो वहीं राजस्थान में बीजेपी-114 और कांग्रेस-68 सीट पर है. इस तरह से तीन राज्यों में कांग्रेस पीछे चल रही है.

इसी बीच राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पीछे चल रही कांग्रेस को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि “परिवर्तन होगा और परिवर्तन के साथ कांग्रेस जीतेगी.” पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि,” मुझे लगता है कि रुझान बदलेंगे… मैं आशान्वित हूं.” तो दूसरी ओर तीन राज्यों में जीत की उम्मीद को देखते हुए देश भर में भाजपा नेता उत्सव मना रहे हैं. गुजरात में भाजपा प्रदेश कार्यालय में तीन राज्यों के रुझानों में भाजपा की बढ़त को देखते हुए जश्न मनाया जा रहा है और आतिशबाजी के साथ ही ढोल-नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश को लेकर चुनाव आयोग के रुझान के मुताबिक, बीजेपी 158 सीटों से आगे चल रही है, जिसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं.

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “भाजपा की प्रचंड विजय हुई है. मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं, मोदी के मन में मध्य प्रदेश है. 18 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ. जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है. उसका आशीर्वाद आज जनता ने दिया है.”

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में सीट बंटवारे को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कही ये बात…विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच बढ़ी भाजपा की टेंशन!

‘कमल की आंधी है’

रुझानों के दौरान यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है, “कमल की आंधी है.” इसी के साथ कहा है कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का डंका बज रहा है. प्रधानमंत्री का नेतृत्व और बीजेपी की विचारधारा को विधानसभा चुनाव में समर्थन मिल रहा है.” वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में म.प्र है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं. हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

20 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

58 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago