तमिलनाडु के मुख्यमंत्री-एमके स्टालिन
Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में शामिल DMK ने बुधवार को अपना चुनवी घोषणापत्र जारी कर दिया.जिसमें डीएमके ने इंडिया गठबंधन की सत्ता केंद्र में आने पर नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 को रद्द करने का वादा किया है.
द्रमुक ने जो वादे किए हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना और वहां चुनाव कराना, नयी शिक्षा नीति 2020 को खत्म करना, ईंधन की कीमतों में कटौती करना, राज्यपालों को कानूनी कार्रवाई से संरक्षण प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 361 को निरस्त करना और मुख्यमंत्रियों से परामर्श के बाद राज्यपालों की नियुक्ति किया जाना शामिल है. डीएमके पार्टी ने कहा कि एमएसपी के संबंध में एम. एस. स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें लागू की जाएंगी.
द्रमुक ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निपथ योजना वापस लेकर भारतीय सशस्त्र बलों में स्थायी भर्ती सेवा फिर से शुरू की जाएगी. घोषणापत्र में कहा गया है, इंडिया गठबंधन की सरकार जाति-वार जनगणना और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों से संबंधित जनगणना समेत हर पांच वर्ष में जनसंख्या जनगणना कराई जाएगी.
इसके अलावा डीएमके ने अनुच्छेद 356 को हटाने पर जोर देगी, जो विधिवत निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुमति देता है. पार्टी के घोषणा पत्र में महिलाओं को लेकर भी कई वादे किए गए हैं. DMK ने केंद्र में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सभी राज्यों में महिलाओं को 1,000 रुपये की महीने सहायता और संसद व विधानसभाओं में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने का वादा किया है.
यह भी पढ़ें- सपा ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, घोसी, संभल और नोएडा सीट से इन चेहरों को दिया मौका
डीएमके ने सामाजिक न्याय के आधार पर शिक्षा व रोजगार में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का भी वादा किया. द्रमुक ने पूरे भारत में महिला स्वयं सहायता समूहों को 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त वाहन ऋण देने का वादा किया है.
-भारत एक्सप्रेस
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…
Azam Khan Case: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान मामले में कहा कि केवल चुनाव लड़ने…
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के हैदराबाद समिट में दिए गए विवादित…
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…
Rezang La War Story: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में 13 कुमाऊं…
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…