चुनाव

सपा ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, घोसी, संभल और नोएडा सीट से इन चेहरों को दिया मौका

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की छटी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में संभल, बागपत, नोएडा, पीलीभीत, घोसी और मिर्जापुर लोकसभा सीट शामिल हैं.

सपा ने इन चेहरों पर जताया भरोसा

इन सीटों पर उम्मीदवारों की बात करें तो संभल से शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क, घोसी से राजीव राय, बागपत से मनोज चौधरी पीलीभीत से भगत सरन गंगवार, मिर्जापुर से राजेंद्र सिंह बिंद, नोएडा से राहुल अवाना को मैदान में उतारा गया है.

इससे पहले इन सीटों पर घोषित हुए थे नाम

इससे पहले सपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में 7 नामों की घोषणा की गई थी. जिसमें बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मीक, लालगंज से दरोगा सरोज को मौका दिया गया है.

शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को भी टिकट

समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव को उतारा है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने कैराना और बरेली लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों को बदल दिया है.

यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति वाले नए कानून को लेकर सरकार ने दायर किया हलफनामा, अब विरोध में आई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

RLD ने डॉ. राजकुमार सांगवान को दिया टिकट

वहीं, बागपत सीट से RLD ने डॉ. राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया है. बागपत सीट को आरएलडी का गढ़ माना जा रहा है. पहले सपा के साथ गठबंधन में रहने के दौरान भी यहां से राष्ट्रीय लोकदल अपना उम्मीदवार उतारता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

5 hours ago