देश

यू-ट्यूबर एल्विश यादव के दो साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सपेरे को बुलाकर निकलवाते थे सांपों का जहर

Elvish Yadav Case: रेव पार्टी आयोजित करने और नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में यू-ट्यूबर एल्विश यादव के दो साथियों को नोएडा पुलिस ने बुधवार यानी कि 20 मार्च को गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि ईश्वर और विनय को मंगलवार की रात को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पूछताछ में पता चला कि ये लोग एल्विश यादव से जुड़े हुए थे. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

17 मार्च को गिरफ्तार हुआ था एल्विश

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने यू-ट्यूबर एल्विश को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक, पूछताछ में यह भी पता चला कि ईश्वर पूर्व में पकड़े गए सपेरे राहुल के संपर्क में था. उन्होंने बताया कि ईश्वर और विनय राहुल को बुलाकर उससे सांप का जहर निकलवाते थे. डीसीपी ने बताया कि एल्विश के सोशल मीडिया खाते (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब) की भी जांच की जा रही है.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एल्विश

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के विजेता यादव को गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया था, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीसीपी के अनुसार, ईश्वर और विनय को आज अदालत में पेश किया जाएगा.

एल्विश यादव (26) पिछले साल तीन नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से एक है. अधिकारियों ने कहा कि पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं.

यह भी पढ़ें- कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हम पर हथियारों से हमला किया, ममता डरी हुई हैं क्योंकि यहां मैं जीतूंगा: केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक

पुलिस के मुताबिक, मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

2 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

3 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

12 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

14 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

29 minutes ago