देश

केजरीवाल के बाद ED की गिरफ्त में आम आदमी पार्टी का एक और बड़ा चेहरा, MLA अमानतुल्लाह खान को अरेस्ट किया गया

Amanatullah Khan Arrested: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बाद अब विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों के मुताबिक, अमानतुल्लाह पर यह एक्शन वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले की वजह से लिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमानतुल्लाह खान गुरुवार (18 अप्रैल) को ED के समक्ष पेश हुए थे. उनसे ED के दफ्तर में ही करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की गई. सवाल—जवाब में ED को अमानतुल्लाह दोषी लगे, इसलिए एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब हो कि इससे पहले ED ने यह दावा किया था कि जांच के दौरान अमानतुल्लाह के करीबियों के ठिकानों से कैश बरामद हुआ था. अमानतुल्लाह के करीबियों के घर पर छापेमारी के दौरान एक डायरी भी मिली थी, जिसमें अमानतुल्लाह द्वारा देश-विदेश में करोड़ों रुपये के लेन-देन का जिक्र था.

बहरहाल, अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है. अमानतुल्लाह मुस्लिम समुदाय के बीच पार्टी के प्रभावी चेहरे थे. उनका घोटाले में पकड़ा जाना विपक्षी दल भाजपा के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेना और आसान हो गया है. अब तक आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े, लगभग सभी नेताओं के खिलाफ कोई न कोई मामला दर्ज हो चुका है, कइयों को जेल भी हो चुकी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago