Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए डॉ. राजेश्‍वर सिंह, नव दंपत्ति को दीं शुभकामनाएं

डॉ. राजेश्‍वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) आज आध्यात्मिक गुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए और नव दंपत्ति को विवाह बंधन की शुभकामनाएं दीं.

विवाह समारोह में डॉ. राजेश्वर सिंह

विवाह समारोह में डॉ. राजेश्वर सिंह

UP News Today: यूपी में सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी डॉ. राजेश्‍वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) आज आध्यात्मिक गुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए. डॉ. राजेश्वर सिंह ने नव दंपत्ति को विवाह बंधन की शुभकामनाएं दीं.

सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि सत्य सनातन के कर्मण्य ध्वजवाहक, कल्कि पीठ के आचार्य प्रमोद कृष्णम के सुपुत्र, सार्थक संग शुभि के वैवाहिक समारोह में बड़े भैया रामेश्वर सिंह जी के साथ सम्मिलित होकर नवदम्पत्ति को सुखमय गृहस्थ जीवन की मंगलकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया! इस अवसर पर उपस्थित परिजनों एवं अतिथियों से मिलकर उन्हे इस मंगलबेला की बधाई दी!

इसे भी पढ़ें: ईरान द्वारा जब्त किए गए इजरायली जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से एक की स्वदेश वापसी

बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं. लंबे समय से वह परोपकारी कार्यों से जुड़े भी रहे हैं. समय-समय पर उन्होंने गरीब बच्चों, महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं.

डॉ. राजेश्वर सिंह को मानवता से जुड़ी कई पहल शुरू करने के लिए विभिन्‍न पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है. वह पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करते रहे हैं और उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेशवासियों की सेवा करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital