देश

यूपी में घुसपैठ की फिराक में खूंखार आतंकी, मदरसों पर खुफिया एजेंसियों की नजर

LUCKNOW- आतंकी एक बार फिर घुसपैठ की फिराक में हैं.इस बार वो नेपाल की सीमा से दाखिल हो सकते हैं.खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक लगते ही सरकार के कान खड़े हो गये हैं.बताया जाता है कि अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट (AQIS) और जमाअत उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) मदरसों के जरिए यूपी में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहे हैं.

इस खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां और यूपी ATS नेपाल सीमा के पास चल रहे मदरसों पर खास नजर रख रही है. आशंका है कि असम और बांग्लादेश के बाद AQIS और JMB के आतंकी अब यूपी में नेपाल सीमा के आस – पास के मदरसों के जरिए घुसपैठ कर सकते हैं. यूपी ATS ने बीते दिनों नेपाल सीमा से ही मुदस्सिर, कामिल और अलीनूर को गिरफ्तार किया था. मुदस्सिर ने ही बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्लाह ताल्हा और अलीनूर को शरण दी थी. ताल्हा की तलाश  है ATS को उसको पश्चिम बंगाल की STF और NIA भी तलाश रही है.

गौरतलब है कि बीते दिनों श्रावस्ती जिले में नेपाल सीमा से लगे इलाके में बड़ी संख्या में बिना मान्यता के मदरसे संचालित होने की जानकारी मिली थी. वहां छात्रों को दूसरे राज्यों में पढ़ाया जा रहा है. वहां के लोगों की आर्थिक स्थिति चंदा देने लायक नहीं है.

गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ

ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसकी पुष्टि कराई जा रही है.  आतंकियों के पास से मिले सामान जैसे-  मेमोरी कार्ड,मोबाइल और पेन ड्राइव की फोरेंसिक जांच हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago