देश

किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी ने ट्वीट किया वीडियो

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. 74 वर्षीय लालू प्रसाद यादव की किडनियां काम नहीं कर रही हैं. मंगलवार की रात लालू इलाज के लिए सिंगापुर पहुंच गये. सिंगापुर में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य भी रहती है जिसने उनका स्वागत किया. उन्होंने पैर छूकर अपने मां-पिता का आशीर्वाद लिया. लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं. इसके अलावा पार्षद सुनील सिंह, लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव और दो सेवक भी शामिल हैं.

आपको बता दें कि रोहिणी सिंगापुर में ही रहती है. वह एयरपोर्ट पर अपने पिता का का स्वागत करने पहुंची. लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले, रोहिणी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है. मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है.’

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बताया था कि लालू प्रसाद किडनी की समस्या से जूझ रहें हैं. दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वे नियमित रूप से दवा ले रहे हैं, लेकिन सिंगापुर में किडनी की बीमारियों के इलाज का दुनिया में सबसे बेहतर इंतजाम है. लिहाजा हमने उन्हें वहां ले जाने का फैसला किया है. वहां डॉक्टरों से उन्हें दिखाया जाएगा. फिलहाल डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी है, लेकिन सिंगापुर में डॉक्टर जो सलाह देंगे वैसा किया जाएगा.

लालू यादव पर चारा घोटाले का केस चल रहा है.इस कारण उनका पासपोर्ट ज़ब्त कर लिया गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनको राहत दी. कोर्ट ने सीबीआई से उनका पासपोर्ट जारी करने के लिए कहा जिसके बाद वह सिंगापुर इलाज के लिए जा सके

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

13 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

16 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

36 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago