पवन भड़ाना.
Pawan Bhadana Suicide News: ड्रीमलैंड के मालिक पवन भड़ाना ने खुदकुशी कर ली है. पवन भड़ाना यूपी के नोएडा में ड्रीमलैंड प्रमोटर एंड कंसल्टेंट प्राइवेट नामक कंपनी को चला रहे थे. बता दें कि यह मामला नोएडा के फेज-2 का है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक पवन भड़ाना की खुदकुशी की पुष्टि अभी नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन भड़ाना नोएडा के फेज-2 के सेक्टर 93 स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए.
पवन भड़ाना ड्रीमलैंड प्रमोटर एंड कंसल्टेंट प्राइवेट कंपनी के मालिक थे. बताया जाता है कि इनका कारोबार तकरीबन 500 करोड़ रुपये का था. पुलिस अब तक ये जानकारी नहीं जुटा पाई है कि आखिर पवन भड़ाना ने खुदकुशी क्यों की? हालांकि पुलिस ने जब इस संबंध में उनके परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि वे लंबे समय से डिप्रेशन में थे.
पुलिस की जांच में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि पवन भड़ाना के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में वे जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आए थे. मामले के बारे में नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पवन भड़ाना ने थाना फेज-2 क्षेत्र स्थित अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी.
यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद उपेन्द्र रावत ने लौटाया टिकट, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लिया फैसला, जारी किया बयान
यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों को खिलाने वाले हो जाएं सावधान! हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और अन्य लोगों को जारी किया नोटिस
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…