देश

Indigo Flight: नशे में धुत यात्री उड़ते प्लेन का खोलने लगा इमरजेंसी गेट, हुआ गिरफ्तार

Indigo Flight: इंडिगो की उड़ान से दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे कानपुर के 30 वर्षीय यात्री को बीच हवा में विमान का आपात द्वार खोलने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने को बताया कि कानपुर के पत्रकारपुरम निवासी राजेश कुमार का पुत्र प्रतीक शुक्रवार को इंडिगो (Indigo Flight) की उड़ान संख्या 6ई-308 में यात्रा कर रहा था. अधिकारी के मुताबिक, प्रतीक 18-एफ सीट पर बैठा था और नशे की हालत में था.

उन्होंने बताया, ‘‘शराब के नशे में धुत प्रतीक ने विमान में बैठे अन्य यात्रियों को परेशान करने की कोशिश की और आपात निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया.’’ अधिकारी के अनुसार, चालक दल के एक सदस्य तेजस्वी शाह की शिकायत पर प्रतीक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 290 और 336 तथा विमानन अधिनियम की धारा 11 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Flight) ने भी एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही 6ई 308 उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया था.

ये भी पढ़ें: PM Modi: तमिलनाडु को पीएम मोदी का तोहफा, चेन्नई हवाईअड्डे पर नए टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

सीएआर में परिभाषित प्रक्रिया के अनुसार, एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखे जाने से पहले यात्रियों को जवाबदेह ठहराने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है. एयरलाइंस द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, डीजीसीए द्वारा ‘नो फ्लाई लिस्ट’ का रखरखाव किया जाता है.

इंडिगो (Indigo Flight) ने कहा, ‘‘इस उल्लंघन का पता चलने पर विमान में मौजूद चालक दल के सदस्य ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित रूप से सावधान किया गया. उक्त उड़ान के सुरक्षित संचालन से कोई समझौता नहीं किया गया और बेंगलुरु पहुंचने पर दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दिया गया.’’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

11 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

43 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

54 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago