देश

G20 Summit: 200 ट्रेनें रद्द, 100 का बदला रूट, जी-20 को लेकर रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल, चाक-चौंबद हुई दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था

Indian Railways: देश की राजधानी में होने वाले जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाने-संवारने के साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. जमीन से लेकर आसमान तक नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में रेलवे ने भी बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली रेलवे स्टेशन से देश के कोने-कोने तक जाने वाली करीब 300 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या फिर उनका रूट बदला गया है.

8 से 10 सितंबर तक G20 समिट की बैठक

G20 समिट के दौरान कई देशों की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. 8 से 10 सितंबर 2023 तक G20 समिट की बैठक दिल्ली में आयोजित हो रही है. इस दौरान दिल्ली की दुकानों, बाजार, व्यवसायों और सरकारी के अलावा निजी दफ्तरों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में बाहर से आने वाले भारी वाहनों पर भी रोक लगाई है.

200 ट्रेनें कैंसिल, 100 का रूट बदला

अब रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर 200 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. इसके अलावा सैकड़ों ट्रेन ऐसी हैं जिनके रूट में बदलाव किया गया है. जिसकी जानकारी रेलवे विभाग की तरफ से गई गई है. रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि G20 समिट के चलते 300 ट्रेनें प्रभावित होंगी. जिसमें 200 ट्रेनों को रद्द किया गया है. ऐसे में अगर दिल्ली के आसपास या फिर अन्य जगहों पर दिल्ली से ट्रेन से जाना चाह रहे हैं तो पहले लिस्ट देख लें.

यह भी पढ़ें: CJI डॉ. DY चंद्रचूड़ ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड-2023 से किया सम्‍मानित

अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस

इससे पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुकी है. जिसमें दिल्ली में ड्रोन, बैलून और चीजों के उड़ाने पर रोक लगा दी है. जी-20 समिट की मेजबानी करने के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago