मनोरंजन

Dream Girl 2 Box Office Day 9: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जलवा कायम, 9वें दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने किया इतना कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का जलवा अब भी बरकरार है. फैंस को काफी पसंद आ रही है और इसका सबूत ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के 8 वें दिन 4.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं अब इस फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.

‘ड्रीम गर्ल 2’ को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. रिपोर्ट की मानें तो अब तक फिल्म ने 9वें दिन 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और इसके साथ ही आयुष्मान खान स्टारर फिल्म का कुल कलेक्शन 77.70 करोड़ रुपये हो गया है.

‘ड्रीम गर्ल 2’ का कलेक्शन ‘गदर 2’ के बराबर रहा

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी इस कदर थी कि कई दिनों तक इसने कमाई के मामले में ‘गदर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया, जो अब तक बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए थी. शनिवार को दोनों फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने बराबर बिजनेस किया, यानी दोनों फिल्मों ने 6-6 करोड़ रुपये की कमाई की.

ये भी पढ़ें- Salaar OTT Rights: रिलीज से पहले मालामाल हुए मेकर्स, इतने करोड़ रुपये में बिके प्रभास की फिल्म के ओटीटी राइट्स

पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखे अनन्या-आयुष्मान

‘ड्रीम गर्ल 2’ 2019 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है, जिसमें आयुष्मान ने ‘पूजा’ की आवाज से फैन्स का दिल धड़काया था. वहीं ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक्टर ‘पूजा’ के अवतार में दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं. ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं अब इसके सीक्वल में उनकी जगह अनन्या पांडे ने ले ली है. यह पहली बार है जब अनन्या और आयुष्मान बड़े पर्दे पर एक साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, जबकि प्रोडक्शन एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने किया है. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

10 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

14 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

17 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

52 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

52 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

55 minutes ago