Categories: देश

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

DUSU Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और विभागों में शुक्रवार सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है. इस दौरान प्रशासन के साथ-साथ पुलिस ने भी कॉलेज व विभागों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इन चुनावों में मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच है. हालांकि, लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने भी अपने उम्मीदवार डूसू चुनाव में उतारे हैं.

छात्र संगठनों ने की ये अपील

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र संगठनों ने निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की है. नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली पुलिस से छात्र संघ चुनावों में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की है.

कॉलेजों में सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है जबकि इवनिंग कॉलेजों में आज ही दूसरे सत्र में वोटिंग शुरू होगी. मतदान के नतीजे 28 सितंबर को आने थे, हालांकि फिलहाल कोर्ट ने मतों की गिनती पर रोक लगा दी है. कोर्ट का कहना है कि छात्र संघ चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार जब तक सार्वजनिक स्थलों पर लगे अपने पोस्टर और होर्डिंग नहीं हटाते तब तक चुनाव के परिणामों की घोषणा नहीं होगी.

वहीं एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन, स्थानीय अधिकारियों और दिल्ली पुलिस से चुनाव के दौरान से निष्पक्ष रवैया अपनाने की अपील की है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का कहना है कि उनका संगठन दिल्ली विश्वविद्यालय को एक हिंसा-मुक्त कैंपस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़: एबीवीपी

वहीं एबीवीपी का कहना है कि एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है. विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि छात्रों को प्रलोभन दिया जा रहा है.

एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रौनक खत्री, उपाध्यक्ष पद पर यश नांदल, सचिव पद पर नम्रता जेफ मीना व संयुक्त सचिव के लिए लोकेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 27 सितंबर को हो रहा है। बीते वर्ष 2023 में हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय की चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद जीता था, वहीं एनएसयूआई उपाध्यक्ष का पद जीतने में कामयाब रही थी.

विद्यार्थी परिषद ने ऋषभ चौधरी को अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह, सचिव पद की उम्मीदवार मित्रविंदा करनवाल व संयुक्त सचिव पद पर अमन कपासिया उम्मीदवार हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

6 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

17 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

28 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

43 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

44 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

52 minutes ago