Categories: देश

तमिलनाडु के 29 यात्रियों को ले जा रहा वाहन बाढ़ में फंसा, NDRF ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत-बचाव कार्य

Gujarat Bhavnagar Flood: गुजरात के भावनगर जिले में गुरुवार को तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पुल पर फंस गई. एक नदी में आई बाढ़ की वजह से पानी पुल पर आ गया था हालात बेकाबू हो गए थे. जिसके बाद बचाव अभियान ने मशक्कत के बाद सबको बचाया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

जानकारी के अनुसार वाहन में तमिलनाडु के 29 यात्री तीर्थ यात्रा पर थे, जिनका वाहन अचानक बाढ़ में फंस गए. सभी लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे. एनडीआरएफ टीम के तैराकों की एक विशेष टीम भी राहत कार्य में शामिल की गई. 8 तैराकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

सुरक्षित बाहर निकाले गए 37 लोग

एनडीआरएफ की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद सभी 37 लोग, जिनमें 29 तीर्थयात्री और 8 तैराक शामिल थे, सुरक्षित बाहर निकाले गए.

भावनगर आपदा प्रबंधन प्रभाग के उप मामलतदार सतीश जंबुचा ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को लेकर बस भावनगर तालुका के कोलियाक गांव के पास के एक पुल को पार करने की कोशिश कर रही थी. जानकारी के अनुसार, तीर्थयात्री निष्कलंक महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद भावनगर की ओर जा रहे थे.

उन्होंने आगे कहा कि भारी बारिश के बाद पुल पर पानी भर गया था. बाढ़ग्रस्त पुल पर बस के फंसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना के बाद बचावकर्मी एक ट्रक में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे और बस की खिड़की के माध्यम से तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू किया.

आईएएनएस

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago