देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक, इस इलाक़े में 1079 पहुंचा AQI, घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

देश में ठंड का प्रभाव शुरू हो चुका है. ऐसे में दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिन-प्रतिदिन एक्यूआई लेबल खतरनाक मोड़ पर पहुंचता जा रहा है. वहीं आज यानी रविवार के दिन राष्ट्रीय राजधानी में इस सीजन का अब तक का रिकॉर्ड प्रदूषण दर्ज किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली इंस्टीट्यूट आफ टूल इंजीनियरिंग (DIT area) रोहिणी इलाके में रविवार सुबह छह बजे प्रदूषण का स्तर सबसे खतरनाक दर्ज किया गया है. बता दें एक्यूआई (Delhi AQI News) 1079 पर पहुंच गया है जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है. इस प्रदूषण में लोग सांस लेने को मजबूर हो गए.

दिल्ली के अन्य इलाकों का एक्यूआई

हम बात करें दिल्ली के अनय इलाको के एक्यूआई लेबल की तो आनंद विहार में 909, अशोक विहार में फेज वन 908, अशोक विहार फेज टू 949, मॉडल टाउन 909 और आनंद पर्वत ​इलाके में एक्यूआई 515 रिकॉर्ड किया गया है. साथ ही दिल्ली के कोहट इन्क्लेव का एक्यूआई 833, आईटीआई जहांगीरपुरी में 828, मुखर्जी नगर में 781, भलस्वा लैंडफिल इलाके में 753, दीपाली में 689, आईपी एक्सटेंसन में 663, इंद्रलोक में 680, मुंडका में 628, एलआईसी कॉलोनी में 596, मयूर विहार में 553, आईटीआई शाहदरा का 528, वहीं बाली नगर में 505, करोल बाग का 501, साथ ही बवाना इंडस्ट्रिलय एरिया में 438, ग्रेटर कैलाश में 422, हरिनगर में 456 रिकॉर्ड हुआ है. जो कि हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक है.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Accident: मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकता है लंबा वक्त, बारिश और बर्फबारी का बढ़ा खतरा

घर से बाहर निकलने वाले लोग इन बातों का रखें ध्यान

इस प्रदूषण लेबल को देख कर लगता है कि अब एक बार फिर दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बेकाबू होता जा रहा है. इसके बावजूद भी लोगो को अपने घरों से निकलना पड़ रहा है. ऐसे में यदि आप भी किसी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको कुछ बातो का धयान रखना काफी जरूरी है. मौसम विज्ञानियों और चिकित्सकों ने बताया कि प्रदूषण में आप कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें. यदि घर से बाहर मिकल रहे है तो मास्क जरूर पहनें. आंखों पर चश्मा लगाकर ही निकले और स्मोकिंग करने से बचे. साथ ही गर्म पानी का ही सेवन करें. और शराब का सेवन करने से भी बचें.

Dimple Yadav

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

3 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

15 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

19 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

39 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago