Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

NCP Political Crisis: शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को EC का नोटिस, चुनाव चिन्ह को लेकर मांगा जवाब

अपने चाचा से बगावत करके अजित पवार 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए. उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया. उनके साथ बगावत करके आए 8 और विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.

sharad pawar

शरद पवार. (फाइल फोटो)

NCP Political Crisis: शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. नोटिस में अजीत पवार के गुट द्वारा चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर जवाब मांगा गया है. हालांकि, अजित पवार गुट के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. शरद पवार गुट ने कहा है कि वो तदनुसार जवाब देंगे. बता दें कि अपने चाचा से बगावत करके अजित पवार 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए. उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया. उनके साथ बगावत करके आए 8 और विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.

अजित पवार गुट ने भी चुनाव आयोग को सूचित करते हुए पार्टी के ‘प्रतीक’ पर दावा किया था. शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग ने एक पत्र भेजकर अजीत पवार के गुट द्वारा पार्टी के नाम और प्रतीक पर दावा करने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है. क्रैस्टो ने कहा, “हम तदनुसार जवाब देंगे.”

यह भी पढ़ें: फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तानी पहुंची अंजू के ससुराल वालों ने बताया आखिरी बार वह कब आई थी बलिया

शरद पवार को मना लेंगे- प्रफुल्ल पटेल 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ” शरद पवार हमारे आदर्श बने रहेंगे और हम चाहते हैं कि हमने जो राजनीतिक निर्णय लिया है उसे वह स्वीकार करें. पटेल ने कहा कि हम उन्हें (शरद पवार) मना लेंगे. गौरतलब है कि बीती 2 जुलाई को अजित पवार ने कई एनसीपी विधायकों को साथ लेकर बगावत कर दी थी. जिसके बाद पार्टी में विभाजन हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital