झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो फाइल)
Hemant Soren: ED ने जमीन हड़पने के एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को पेश होने के लिए बुलाया है. इससे पहले, सोरेन को 14 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और एजेंसी से और समय मांगा. इससे पहले अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री से ईडी के रांची कार्यालय में उनकी पत्नी समेत करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गयी थी. जमीन कब्जा मामले में ईडी ने एक आईएएस अधिकारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. 8 जुलाई को सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी की गयी थी. ईडी को मुख्यमंत्री के बैंक खाते से जुड़ा एक चेकबुक मिला, जिसके बाद उनका नाम इस मामले से जुड़ गया.
बता दें कि मामले में पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस केस में सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि आरोपियों ने लोगों की जमीनों को गलत तरीके से जब्त करने के लिए 1932 के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और पीड़ितों को बताया कि उनकी जमीनें उनके पिता या दादाओं द्वारा पहले ही बेची जा चुकी हैं, आरोपियों ने सेना को पट्टे पर दी गई जमीनों पर धोखे से कब्जा कर लिया और धोखाधड़ी से उन्हें अन्यत्र बेच भी दिया.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…