Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren को ED ने फिर भेजा समन, 24 अगस्त को पेश होने का आदेश

इससे पहले अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री से ईडी के रांची कार्यालय में उनकी पत्नी समेत करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गयी थी.

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो फाइल)

Hemant Soren: ED ने जमीन हड़पने के एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को पेश होने के लिए बुलाया है. इससे पहले, सोरेन को 14 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और एजेंसी से और समय मांगा. इससे पहले अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री से ईडी के रांची कार्यालय में उनकी पत्नी समेत करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गयी थी. जमीन कब्जा मामले में ईडी ने एक आईएएस अधिकारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. 8 जुलाई को सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी की गयी थी. ईडी को मुख्यमंत्री के बैंक खाते से जुड़ा एक चेकबुक मिला, जिसके बाद उनका नाम इस मामले से जुड़ गया.

आरोपियों ने सेना को पट्टे पर दी गई जमीनों पर धोखे से किया कब्जा

बता दें कि मामले में पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस केस में सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि आरोपियों ने लोगों की जमीनों को गलत तरीके से जब्त करने के लिए 1932 के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और पीड़ितों को बताया कि उनकी जमीनें उनके पिता या दादाओं द्वारा पहले ही बेची जा चुकी हैं, आरोपियों ने सेना को पट्टे पर दी गई जमीनों पर धोखे से कब्जा कर लिया और धोखाधड़ी से उन्हें अन्यत्र बेच भी दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital