ED ने शंकर आध्या को किया गिरफ्तार
ED Arrested Shankar Adhya: पश्चिम बंगाल में हुए कथित राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या को छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है. शंकर आध्या को ईडी की टीम ने शनिवार (6 जनवरी) को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि इससे पहले 4 जनवरी को ईडी की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में पीडीएस स्कैम मामले में टीएमसी नेता शेख शाहजहां और शंकर आध्या (Shankar Adhya) के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी. जहां पर ईडी टीम पर करीह 1 हजार लोगों ने हथियारों के साथ हमला बोल दिया था. जिसमें कई अधिकारी और पुलिस फोर्स के जवान घायल हो गए थे. घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात ED की टीम ने शंकर आध्या (Shankar Adhya) के ससुर के घर पर छापा मारा था. उसी के बाद शनिवार की सुबह शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें वाहन में ले जाते हुए देखा गया. इस दौरान भारी भीड़ भी दिखाई दे रही थी.
वहीं टीम पर हुए हमले को लेकर ED ने कहा कि “ईडी की टीम पश्चिम बंगाल में पीडीएस घोटाला मामले में उत्तर 24 परगना के टीएमसी संयोजक शाहजहां शेख से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने पहुंची थी. तभी तलाशी के दौरान एक परिसर में ईडी की टीम पर करीब एक हजार लोगों ने जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया. इन लोगों के हाथ में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और पत्थर थे.”
वहीं राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने चीफ सेक्रेटरी बीपी गोपालिका, रहोम सेक्रेटरी और डीजीपी राजीव कुमार को तलब किया है. इसके अलावा सीवी आनंद बोस ने अस्पताल में पहुंचकर ईडी के जख्मी अधिकारियों से मुलाकात की.
-भारत एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…
प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…
पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…
दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…