Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PDS Scam In West Bengal: बंगाल में राशन घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, आध्या शंकर को किया गिरफ्तार

ED Arrested Shankar Adhya: पश्चिम बंगाल में हुए कथित राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है.

Shankar Adhya

ED ने शंकर आध्या को किया गिरफ्तार

ED Arrested Shankar Adhya: पश्चिम बंगाल में हुए कथित राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या को छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है. शंकर आध्या को ईडी की टीम ने शनिवार (6 जनवरी) को गिरफ्तार किया है.

ईडी पर किया गया था जानलेवा हमला

बता दें कि इससे पहले 4 जनवरी को ईडी की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में पीडीएस स्कैम मामले में टीएमसी नेता शेख शाहजहां और शंकर आध्या (Shankar Adhya) के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी. जहां पर ईडी टीम पर करीह 1 हजार लोगों ने हथियारों के साथ हमला बोल दिया था. जिसमें कई अधिकारी और पुलिस फोर्स के जवान घायल हो गए थे. घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ईडी ने शंकर आध्या को किया गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात ED की टीम ने शंकर आध्या (Shankar Adhya) के ससुर के घर पर छापा मारा था. उसी के बाद शनिवार की सुबह शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें वाहन में ले जाते हुए देखा गया. इस दौरान भारी भीड़ भी दिखाई दे रही थी.

लाठी-डंडे और हथियारों से लैस थे हमलावर

वहीं टीम पर हुए हमले को लेकर ED ने कहा कि “ईडी की टीम पश्चिम बंगाल में पीडीएस घोटाला मामले में उत्तर 24 परगना के टीएमसी संयोजक शाहजहां शेख से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने पहुंची थी. तभी तलाशी के दौरान एक परिसर में ईडी की टीम पर करीब एक हजार लोगों ने जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया. इन लोगों के हाथ में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और पत्थर थे.”

यह भी पढ़ें- ED Officials Attacked: ‘जान से मारने के इरादे से करीब 1 हजार लोगों ने अटैक किया’, टीम पर हुए हमले को लेकर ED का पहला बयान आया सामने

राज्यपाल ने डीजीपी समेत उच्च अधिकारियों को किया तलब

वहीं राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने चीफ सेक्रेटरी बीपी गोपालिका, रहोम सेक्रेटरी और डीजीपी राजीव कुमार को तलब किया है. इसके अलावा सीवी आनंद बोस ने अस्पताल में पहुंचकर ईडी के जख्मी अधिकारियों से मुलाकात की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital