सर्दी-खांसी से लेकर कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर है मिश्री, ऐसे करें इस्तेमाल

Benefits of Mishri in Cold Cough: अक्सर आपने देखा होगा लोग खाना खाने के बाद मिश्री और सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा ज्यादातर घरों में पूजा के प्रसाद में भी मिश्री का इस्तेमाल किया जाता है. मिश्री के नियमित सेवन करने से शरीर की कई बीमारियों को आसानी से ठीक किया जा सकता है. इतना ही नहीं मौसम में बदलाव के कारण नाक में जलन, खुजली, नाक बहना और खांसी जैसी समस्या शुरू होने लगती है. तो आइए जानते है सर्दियों में मिश्री का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

सर्दियों में मिश्री का ऐसे करें इस्तेमाल

बदलते मौसम में खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों का होना आम बात है. हल्की खांसी और जुकाम को दूर करने के लिए मिश्री का सेवन करना कारगर साबीत हो सकता है. इसके लिए आप मिश्री पाउडर, काली मिर्च पाउडर और घी डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे गरम पानी के साथ पी लें. ऐसा करने से आपको खांसी-जुकाम से राहत मिल सकती है.

नोज ब्लीडिंग रोकने में करती है मदद

गर्मियों के मौसम में बहुत से लोगों को नाक से खून निकलने की समस्या होती है. लेकिन, अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो आप पानी में मिश्री को डालकर पी सकते हैं. इससे आपको काफी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:अगर रात में आपको भी बार-बार जाना पड़ रहा है टॉयलेट, तो इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां

पाचन के लिए करें मिश्री का सेवन

अक्सर लोग पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या से काफी परेशान रहते हैं. इसे दूर करने के लिए आप मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए मिश्री को पीसकर पाउडर बना लें और सौंफ के साथ खाएं. आप चाहे तो मिश्री और सौंफ, दोनों को पीसकर इसका सेवन कर सकते हैं. इससे आपका पेट भी ठंडा रहता है और वजन भी कंट्रोल में किया जा सकता है.

मुंह के छाले को करें दूर

खाना खाने या फिर ज्यादा पानी ना पीने से भी मुंह में छाले होने लगते हैं. बदलते मौसम में भी यह समस्या हो सकती है. इससे छुटकारा पाने के लिए मिश्री का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आप मिश्री पाउडर के साथ इलाइची पाउडर का एक घोल तैयार कर लें और इसे छाले वाली जगह पर लगा लें इससे आपके मुंह के छाले बहुत जल्दी दूर हो जाएंगे.

एनर्जी के लिए है बेस्ट

कहा जाता है कि मिश्री में कई औषधीय गुण पाए जाते है जो शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद करती है. साथ ही इसे आयुर्वेदिक दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा मिश्री मुंह की बदबू को भी दूर करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

33 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

59 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago