एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने किया गिरफ्तार
जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. राधाचरण के कई ठिकानों पर ईडी ने बीते बुधवार (13 सितंबर) को छापेमारी की थी. जिसके बाद देर रात राधाचरण सेठ को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. राधाचरण को ईडी की टीम आरा से पटना लेकर पहुंची. जहां उनका मेडिकल चेकअप कराया गया.
बता दें कि इसी साल जून के महीने में ईडी ने राधाचरण सेठ के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने इस दौरान एमएलसी और उसके बेटे से कई घंटों तक पूछताछ की थी. राधाचरण सेठ से ईडी ने पटना दफ्तर में 15 दिन पहले भी पूछताछ की थी. राधाचरण सेठ पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी और टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं.
जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह ऊर्फ सेठ के अनाईठ मठिया स्थित फार्म हाऊस पर बुधवार को ईडी की टीम छापा मारने पहुंची थी. ईडी की कार्रवाई के विरोध में राधाचरण के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि पिछली बार की कार्रवाई में दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली थी. जिसके बाद दोबारा से ये कार्रवाई की गई है. कहा जाता है कि राधाचरण सेठ राजनीति में आने से पहले आरा रेलवे स्टेशन पर जलेबी बेचने का काम करते थे. जहां से उन्होंने राजनीति में धीरे-धीरे अपनी पैठ बनानी शुरू की.
जून में राधाचरण साह ऊर्फ सेठ के पटना, भोजपुर, धनबाद और हजारीबाग सहित कई ठिकानों पर रेड मारी थी. जानकारी के मुताबिक, बालू खनन से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई चल रही है. इससे पहले आईटी की टीम ने भी इसी साल फरवरी के महीने में सेठ के कई ठिकानों पर रेड की थी. ईडी ने राधाचरण सेठ के बेटे को नोटिस भी जारी किया है. जिसे 15 दिनों के अंदर ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…