देश

Anantnag Encounter: “अभी ऑपरेशन में व्यस्त हूं, बाद में बात करूंगा”, शहीद कर्नल मनप्रीत की परिवार से आखिरी बात

Kashmir Encounter: कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीते दिन बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और जम्मू और कश्मीर के डीएसपी रैंक के अधिकारी शहीद हो गए थे. इन्हीं आधिकारियों में से एक राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर (CO) कर्नल मनप्रीत सिंह का भी नाम है. इनको सेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है. मुठभेड़ के समय कर्नल मनप्रीत ऑपरेशन को लीड कर रहे थे. चलिए अब आपको पहले कर्नल मनप्रीत के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी आपको भाुवक कर देगी. कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के चंडीगढ़ के पास पड़ने वाले गांव भारोनजियन के रहने वाले थे और वो 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर (CO) थे.

एक अंग्रेजी के खबर के मुताबिक, कर्नल मनप्रीत की फील्ड पोस्टिंग अगले चार महीने में खत्म होने वाली थी. इसके बाद उन्हें अगली पोस्टिंग मिल जाती.

सुबह ही घर पर हुई थी बात

अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के साला वीरेंद्र गिल ने बताया, “मेरी उनसे आज सुबह 6:45 पर हुई थी और उन्होंने कहा था कि वे अभी ऑपरेशन में हैं और बाद में बात करूंगा. वे बहुत अच्छे इंसान थे और उन्हें अपने कार्यों की वजह से सेना मेडल भी मिला था. उनको मेरी तरफ से सलाम है. वहीं उनके ससुर जगदेव सिंह ने बताया कि, “हमें इस बारे में कल शाम पता चला. उनके दो बच्चे हैं. अभी उनको सेना मेडल भी मिला था. बताया जा रहा है कि 4-5 बजे तक उनका शव मोहाली पहुंच जाएगा. अभी उनकी पत्नी कुछ बोलने की हालात में नहीं है.”

यह भी पढ़ें-   “कश्मीर में जवानों की शहादत… और BJP दफ्तर में बादशाह के लिए जश्न की महफिल”, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने BJP पर बोला हमला

2 बच्चों को छोड़कर चले गए कर्नल मनप्रीत

जानकारी के मुताबिक, कर्नल मनप्रीत की पत्नी जगमीत ग्रेवाल हरियाणा शिक्षा विभाग में लेक्चरर हैं. उनके दो बच्चे हैं. 6 साल का एक बेटा और 2 साल की एक बेटी. कर्नल मनप्रीत लगभग 17 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे. उनके पिता, जिनका देहांत हो चुका है, वो भी सेना में सेवा दे चुके हैं. कर्नल मनप्रीत के परिवार के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जब वो लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर थे तो उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago