उत्तर प्रदेश

श्रीकल्कि धाम के 108 कुंडीय महायज्ञ में मुस्लिम समुदाय के डॉ. मरघूब त्यागी भी हुए शामिल, गर्भगृह में की पूजा

Kalki Mahotsav: हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित कल्कि धाम में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ में मुस्लिम समुदाय के डॉ. मरघूब त्यागी ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. इसके अलावा उन्होंने शिलादान महायज्ञ में भी हिस्सा लिया.

डॉ. मरघूब ने इस महायज्ञ में स्वर्ण शिला का दान कर धार्मिक एकाकता का उदाहरण प्रस्तुत किया. उनका यह कदम समाज में धार्मिक सद्भावना और सौहार्द्र की मिसाल है. बता दें कि कल्कि धाम में हुए 108 कुंडीय महायज्ञ न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था, बल्कि इससे समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और एकता का मजबूत संदेश भी दिया.

बीते दिनों कल्कि धाम में 108 कुंडीय महायज्ञ और शिलादान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है. इसमें देश के प्रमुख साधु-संतों ने भाग लिया था. इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे. उन्होंने भी इस महायज्ञ में स्वर्ण शिला का पूजन किया.

स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि श्रीकल्कि धाम में भगवान कल्कि का आगमन निश्चित है. सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए श्री कल्कि अवतार होना है. पवित्र कार्तिक मास में जब चंद्र की कौमुदीय कला अमृत वर्षण कर रही है, ऐसे में भगवान श्री कल्कि का उत्सव मनाया जा रहा है. यह भगवान का अनुग्रह ही है कि हम कल्कि महोत्सव के साक्षी बने हैं.

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

36 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

1 hour ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

2 hours ago