Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ED Raid: कभी आरा रेलवे स्टेशन पर जलेबी बेचते थे जेडीयू MLC राधाचरण सेठ, अब मनी लॉन्ड्रिंग और खनन के मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. राधाचरण के कई ठिकानों पर ईडी ने बीते बुधवार (13 सितंबर) को छापेमारी की थी.

एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने किया गिरफ्तार

जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. राधाचरण के कई ठिकानों पर ईडी ने बीते बुधवार (13 सितंबर) को छापेमारी की थी. जिसके बाद देर रात राधाचरण सेठ को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. राधाचरण को ईडी की टीम आरा से पटना लेकर पहुंची. जहां उनका मेडिकल चेकअप कराया गया.

पहले भी सेठ के ठिकानों पर ईडी ने मारा था छापा

बता दें कि इसी साल जून के महीने में ईडी ने राधाचरण सेठ के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने इस दौरान एमएलसी और उसके बेटे से कई घंटों तक पूछताछ की थी. राधाचरण सेठ से ईडी ने पटना दफ्तर में 15 दिन पहले भी पूछताछ की थी. राधाचरण सेठ पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी और टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं.

एमएलसी के कई ठिकानों पर एकसाथ की गई रेड

जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह ऊर्फ सेठ के अनाईठ मठिया स्थित फार्म हाऊस पर बुधवार को ईडी की टीम छापा मारने पहुंची थी. ईडी की कार्रवाई के विरोध में राधाचरण के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि पिछली बार की कार्रवाई में दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली थी. जिसके बाद दोबारा से ये कार्रवाई की गई है. कहा जाता है कि राधाचरण सेठ राजनीति में आने से पहले आरा रेलवे स्टेशन पर जलेबी बेचने का काम करते थे. जहां से उन्होंने राजनीति में धीरे-धीरे अपनी पैठ बनानी शुरू की.

यह भी पढ़ें- “कश्मीर में जवानों की शहादत… और BJP दफ्तर में बादशाह के लिए जश्न की महफिल”, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने BJP पर बोला हमला

राधाचरण सेठ के बेटे को नोटिस जारी

जून में राधाचरण साह ऊर्फ सेठ के पटना, भोजपुर, धनबाद और हजारीबाग सहित कई ठिकानों पर रेड मारी थी. जानकारी के मुताबिक, बालू खनन से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई चल रही है. इससे पहले आईटी की टीम ने भी इसी साल फरवरी के महीने में सेठ के कई ठिकानों पर रेड की थी. ईडी ने राधाचरण सेठ के बेटे को नोटिस भी जारी किया है. जिसे 15 दिनों के अंदर ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest