देश

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले में ED का एक्शन, वाईएसआर कांग्रेस सांसद का बेटा गिरफ्तार

Delhi Liquor Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को वाईएसआर कांग्रेस सांसद मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को दिल्ली आबकारी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया. इस मामले में तीन दिनों में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की गई यह तीसरी गिरफ्तारी है. मंगुटा को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. ईडी उनकी दो हफ्ते की कस्टोडियल रिमांड लेने की तैयारी में है.

दिल्ली आबकारी घोटाले (Delhi Liquor Policy Case) के मामले में इससे पहले ईडी ने पंजाब के व्यवसायी गौतम मल्होत्रा और आप संचार प्रभारी विजय नायर के सहयोगी राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था.

यह आरोप लगाया गया कि जोशी ने गोवा चुनाव के लिए नायर से पैसे लिए थे. पैसा आबकारी नीति घोटाले के माध्यम से उत्पन्न अपराध की आय थी. पूछताछ के बाद मगुंटा को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी घोटाले में ईडी ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में दाखिल किए अपने दूसरे आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया. ईडी मामले में अभी तक जोशी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी. सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी (Delhi Liquor Policy Case) बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने तलब किया था. सिसोदिया ने ट्वीट किया था, ‘मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी मामला तैयार किया गया है. मेरे घर पर छापेमारी की, बैंक लॉकर की तलाशी ली, मेरे गांव में पूछताछ की, कहीं कुछ नहीं मिला. ये पूरी तरह से फर्जी केस है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

57 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago