देश

Rajasthan CM Oath Ceremony: भजनलाल शर्मा ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शुक्रवार को सीएम पद की शपथ ली है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली. राजस्थान के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य लोग शामिल हुए. भजनलाल शर्मा के शपथग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए.

जानकारी के मुताबिक, समारोह में कम से कम 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

माता पिता का लिया आशीर्वाद

पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले अपने पिता का आशीर्वाद लिया. इसके अलावा उन्होंने संत मृदुल कृष्ण शास्त्री से सरल बिहारी मंदिर में मुलाकात की.

‘यह सब भगवान की लीला है’

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा कि ये सब भगवान की लीला है. उनको राजनीति में आए हुए बहुत दिन हो गए हैं. वे सरपंच रह चुकें हैं, जिला अध्यक्ष और 4 बार प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं. वहीं उनकी कि मां गोमती देवी ने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया…मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. राज्य का विकास होना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

12 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

19 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

31 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

39 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago