देश

समीन वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ी, ED ने दर्ज किया केस, कार्डेलिया मामले में 50 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

ED files case against Sameer Wankhede: ईडी ने शनिवार 10 जनवरी को मुंबई में एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वानखेड़े के खिलाफ ईडी ने यह मामला मनी लाॅन्ड्रिंग के आरोप में दर्ज किया है. ईडी ने इस मामले में कुछ और लोगों को भी समन भेजा है.

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम कई और मामलों में पूछताछ कर चुका है. ऐसे में अभी जिन लोगों को समन भेजे गए हैं वे सभी एनसीबी से भी जुड़े हैं. इसके अलावा कुछ निजी लोग भी इस मामले में शामिल हैं. जांच एजेंसी ने सभी लोगों को जांच में सहयोग के लिए ईडी के कार्यालय बुलाया है. बता दें कि एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े बाॅलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे.

यह भी पढ़ेंः पुणे में BJP वर्कर्स ने पत्रकार निखिल वागले की कार के शीशे तोड़े, PM मोदी-आडवाणी पर की थी टिप्पणी

बता दें कि सीबीआई भी मई 2023 में समीर वानखेड़े और अन्य लोगों के खिलाफ ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने के एवज में 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया था. जानकारी के अनुसार इन लोगों ने रिश्वत के तौर पर 50 लाख एडवांस लिए थे. मामला दर्ज होने के बाद 29 जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी. ईडी ने भी इसी एफआईआर को आधार बनाकर मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ेंः हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago