यूटिलिटी

इंस्टाग्राम में जल्द आ रहा धांसू फीचर, AI की मदद से लिख पाएंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

Instagram AI Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम समय-समय पर कई बदलाव करता है. ऐसे में अगर आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करेत हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. इंस्टाग्राम अपने करोड़ों यूजर्स के लिए AI बेस्ड फिचर लाने की तैयारी में है. Meta के फोटो और शॉर्ट वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस फीचर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इंस्टाग्राम का यह फीचर यूजर को फोन में टाइपिंग करने की आदत से छुटाकारा दिला सकता है. इसके अलावा इंस्टाग्राम माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads के लिए भी कई नए फीचर्स टेस्ट किए जा सकते हैं.

Instagram का धांसू फीचर

एक लोकप्रिय ऐप रिसर्चर एलेसेंड्रो ने अपने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें अन्य यूजर्स को मैसेज भेजते वक्त राइट विद एआई का इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिखा रहा है. एलेसेंड्रो पलुजी ने अपने एक्स अकाउंट से इंस्टाग्राम के इस अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, इंस्टाग्राम एआई के साथ मिलकर मैसेज लिखने वाले फीचर पर काम कर रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि, “यह शायद आपके मैसेज की अलग-अलग स्टाइल में फ्रेज करेगा, जैसे कि Google का मैजिक कंपोज फीचर काम करता है.” थ्रेड्स ने अपने ऐप पर इंस्टाग्राम-जैसे ‘सेव पोस्ट’ फीचर का परीक्षण शुरू कर दिया है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा पोस्ट को एक-दूसरे से जुड़ने के तरीकों का विस्तार और मजबूती प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर यहां मिल रहा OYO पर भारी डिस्काउंट, बुकिंग की आई बाढ़

ग्रूप चैट में कर सकता है मदद

मेटा एआई एक सहायक है, जिससे आप 1-ऑन-1 चैट कर सकते हैं या ग्रुप चैट में संदेश भेज सकते हैं. यह चुटकी में रिक्मेंडेशन दे सकता है, जब आपको अच्छे चुटकुले या फिर जोक्स की जरूरत हो तो आपको हंसा सकता है. ग्रुप चैट में आपकी मदद कर सकता है और आम तौर पर सवालों के जवाब देने या आपको कुछ नया सिखाने के लिए मौजूद रह सकता है.

हर जगह होगा AI

एआई फीचर धीरे-धीरे अब हर जगह फैलता जा रहा है. हाल ही में सैमसंग ने भी अपने फोन के लिए Galaxy AI फीचर को लॉन्च किया है, जो यूजर्स के कई मुश्किल काम को आसानी से कर देगा. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भारत आकर ऐलान किया है कि उनकी कंपनी 20 लाख भारतीय लोगों को एआई की ट्रेनिंग देगी, ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार मिल सके.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

2 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

14 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

18 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

43 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

46 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

53 minutes ago